{"_id":"68ed620d2accb2f11b0d01ce","slug":"kathua-news-dengu-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-125096-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू के छह नए मामले आए, 502 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू के छह नए मामले आए, 502 पहुंची संख्या
Tue, 14 Oct 2025 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
एक मरीज जीएमसी कठुआ में भर्ती, अन्य को घर पर दी जा रही उपचार की सुविधा
कठुआ। जिले में डेंगू का खतरा लगातार बना हुआ है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट के अनुसार जिले में डेंगू के छह नए मामले सामने आए हैं इन नए मामलों के साथ ही अब तक कुल डेंगू संक्रमितों की संख्या 502 तक पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार अब तक सामने आने वाले 502 मरीजों में 362 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक जिले में डेंगू से कोई मौत दर्ज नहीं की गई है। उधर, नए सामने आने वाले सभी मरीजों में एक जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है जबकि अन्य को उपचार की सुविधा उनके घर पर ही दी जा रही है।
उधर, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान और कीटनाशक छिड़काव अभियान चलाया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीम ने घर-घर जाकर मच्छररोधी कीटनाशक स्प्रे किया और लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी देकर सतर्क रहने की अपील की।