फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, cuet list news

Kathua News: सीयूईटी के दूसरे राउंड की दाखिला सूची जारी

Wed, 23 Jul 2025 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 23 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
kathua news, cuet list news
जीडीसी कठुआ में 36, जीडीसी हीरानगर में सिर्फ पांच को मिली जगह
विज्ञापन

नॉन सीयूईटी कॉलेजों में ऑन द स्पॉट दाखिला शुरू
कठुआ। सीयूईटी के दूसरे राउंड की सूची मंगलवार को जारी की गई। इसमें विद्यार्थी चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम और पांच वर्षीय एकीकृत पीजी कार्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे। यह दाखिले शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए किए जा रहे हैं।
दूसरी सूची में कुल 36 विद्यार्थियों को जगह मिली है जबकि 11 अतिरिक्त विद्यार्थी को अपग्रेड लिस्ट में जगह मिली है। दरअसल इन विद्यार्थियों को जगह किसी और कॉलेज में मिली थी, लेकिन यह विद्यार्थी राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में दाखिला लेने के इच्छुक थे। वहीं, राजकीय डिग्री कॉलेज हीरानगर को कुल नए पांच विद्यार्थी ही मिले हैं।
विज्ञापन

सीयूईटी सूची में जगह पाने वाले विद्यार्थियों को दाखिला पाने के लिए 24 जुलाई से
पहले ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी।
बता दें कि पहले राउंड की सूची में राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में कुल 369 विद्यार्थियों को विभिन्न मेजर विषयों के चुना गया था। इसमें से अब तक 168 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीसी हीरानगर में पहली सूची में 73 में से 30 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। इसके अलावा जिले के सात अन्य नॉन सीयूईटी कॉलेजों जिसमें जीडीसी मढ़ीन, बिलावर, रामकोट, बनी, बसोहली, महानपुर और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में में ऑन द स्पॉट दाखिला पाने का राउंड मंगलवार को शुरू हो गया है। यह आगामी 5 अगस्त तक जारी रहेगा।
--------------------------------------
.....राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की विभिन्न विषयों के लिए विद्यार्थियों की दूसरी सूची

मेजर विषय विद्यार्थियों की संख्या
1. बिजनेस मैनेजमेंट 5
2. बायोटेक्नोलॉजी 9
3.वनस्पति विज्ञान 1
4. अंग्रेजी साहित्य 1
5. लेखांकन और वित्त 4
6. रसायन विज्ञान 2
7. कंप्यूटर अनुप्रयोग 1
8. भूगोल 2
9. गणित 1
10. प्राणि विज्ञान 4
11. शिक्षा 1
12. इतिहास 1
13. राजनीति विज्ञान 4
-------------------------------------
कुल 36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed