फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, closing ceremony

Kathua News: 40 नए पदाधिकारियों की टीम की घोषणा, दायित्व से करवाया अवगत

Tue, 30 Dec 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 30 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
kathua news, closing ceremony
अ​​धिवेशन के अंतिम सत्र में उप​​स्थित अभाविप कार्यकर्ता। संवाद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 61वें प्रदेश अधिवेशन का हुआ समापन
विज्ञापन

कठुआ। शहर में जारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 61वें प्रदेश अधिवेशन का समापन हो गया है। सोमवार को अधिवेशन के समापन सत्र के दौरान परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय शर्मा ने प्रदेश भर से आए परिषद के कार्यकर्ताओं के समक्ष 40 नए पदाधिकारी की टीम की घोषणा की और उन्हें उनके दायित्व से अवगत कराया।
वहीं कार्यक्रम के समापन सत्र के दौरान तिलक ठाकुर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकारिणी की ओर से पूर्व में किए गए कामों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और उम्मीद जताई कि अब आने वाले समय में नई गठित इकाई के सदस्य भी इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विभाग प्रमुख ईश्वर शरद ने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय अधिवेशन का समापन हो गया है। अधिवेशन में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिले से आए 300 के करीब विद्यार्थी घरों की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन दिन के अधिवेशन के दौरान शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कुछ प्रस्ताव पारित किए गए हैं। इसमें आने वाले विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व सदस्य रहे। कार्यक्रम को जय राम ठाकुर जैसे वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन मिला है। यह परिषद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सदस्यों के लिए उपयोगी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed