{"_id":"6881402b92fc21ed0802a7d1","slug":"kathua-news-adc-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-122201-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एडीसी ने बढ़ते नशे को रोकने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एडीसी ने बढ़ते नशे को रोकने पर दिया जोर
Thu, 24 Jul 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
एनसीओआरडी की बैठक में नशे के हॉटस्पॉट की निशानदेही कर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
कठुआ। जिला नार्को समन्वय केंद्र (एनसीओआरडी) की जिला स्तरीय समिति की बैठक की गई। बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त कठुआ विश्वजीत सिंह की ओर से की गई।
इसमें जिले में नशीली दवाओं के दुरुपयोग सहित मादक पदार्थों के बढ़ते व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एडीसी ने नशीली दवाओं के शिकार युवाओं, चिंता के क्षेत्रों की पहचान और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के प्रमुख बिंदुओं से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
इसके अलावा उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा किए गए उपायों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ निरंतर जागरूकता फैलाने और नशा मुक्ति की सफलता की कहानियों को लोगों के साथ साझा करने पर जोर दिया। विश्वजीत सिंह ने नशीली दवाओं व्यापार करने वाले व्यक्तियों की पहचान करने के साथ-साथ उन पर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया किनशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) पोर्टल पर घटनाओं को समय पर और उचित रूप से अपलोड करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम हीरानगर फुलैल सिंह और मुख्य मुख्य कृषि अधिकारी कठुआ ऑनलाइन रूप से, बल्कि जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल चाढ़क और बीएसएफ और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।