फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, abvp

Kathua News: अब अभाविप चलाएगा छात्रावास सर्वेक्षण अभियान

Wed, 31 Dec 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 31 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
kathua news, abvp
वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की भी चल रही तैयारी
विज्ञापन

कठुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने आने वाले समय में छात्रावास सर्वेक्षण अभियान चलाने की घोषणा की है। इसके साथ ही वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ पर बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की भी तैयारी चल रही है।
इस बारे में अभाविप के प्रदेश मंत्री सनक श्रीवत्स ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि नौ साल बाद आयोजित इस अधिवेशन ने संगठन को नई ऊर्जा दी है। अब एबीवीपी प्रदेश भर में छात्रावास सर्वेक्षण अभियान चलाएगी और वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीन दिन चले इस अधिवेशन का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने किया। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस बालकृष्ण उपस्थित रहे। इसके अलावा कई गणमान्य हस्तियां जैसे विधायक भारत भूषण, डॉ. नरिंदर सिंह रैना, शगुन परिहार और अन्य समाजसेवी भी शामिल हुए। जनरल जोरावर सिंह के नाम पर निर्मित प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक मुकेश और करतार पब्लिक स्कूल के निदेशक निर्मल जीत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री ने बताया कि अधिवेशन में प्रदेशभर के 23 संगठनात्मक जिलों से आए लगभग 500 प्रतिनिधियों ने अधिवेशन में हिस्सा लिया। शोभायात्रा में सभी जिलों के प्रतिनिधि पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। अलग-अलग भाषाओं और परिधानों के बावजूद शोभायात्रा ने एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश दिया। अधिवेशन के दौरान समाज से जुड़े दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और उन्हें पारित किया गया। इसमें शिक्षा क्षेत्र में विसंगतियों को दूर करना समय की आवश्यकता और सुरक्षा की दृष्टि से बॉर्डर क्षेत्र में विशेष योजना की आवश्यकता शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed