{"_id":"651c623c3138937dd003e0d4","slug":"kathua-mahanpur-accident-death-kathua-news-c-201-1-knt1006-3277-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बस पलटने से घायल युवक की जीएमसी में उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बस पलटने से घायल युवक की जीएमसी में उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
धमलाड़ में हादसा....परिवार का आरोप-नहीं मिला सही इलाज, डॉक्टर ने आरोपों को नकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। महानपुर के धमलाड़ में मिनी बस पलटने से 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जीएमसी कठुआ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार ने सही इलाज न मिलने का आरोप लगाकर बवाल कर दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामला शांत किया। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ। मृतक के ताया दीवान चंद निवासी धमलाड़ ने बताया कि दिनेश कुमार मिनी बस से धमलाड़ अड्डे पर जा रह था। बस कुछ दूर ही गई कि तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल दिनेश को महानपुर ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां कोई डॉक्टर न होने से जीएमसी कठुआ लाया गया। दीवान चंद ने कहा कि दिनेश जीएमसी में खुद चलकर अंदर गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि भतीजे को सही उपचार नहीं दिया गया। उधर, मृतक का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि मरीज के सिर पर गंभीर चोट थी। हालत काफी नाजुक थी। उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन, गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई है।
युवक को जीएमसी में लाया गया तो उसकी हालत गंभीर थी। उसके सिर पर चोटें आई थीं। पसलियां भी टूटी गई थीं। इस कारण फेफड़ों में हवा भरने से उसकी मौत हो गई। लापरवाही के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
डॉ. सुरेंद्र अत्री, प्रिंसिपल, जीएमसी कठुआ