फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kathua KV Team Got position in Zonal Competition

Kathua News: जोनल स्तर पर बजा कठुआ केवी की टीम का डंका

विज्ञापन
Kathua KV Team Got position in Zonal Competition
केंद्रीय विद्यालय की विजेता टीम को प्रोत्साहित करते प्राचार्य
- युवा संसद में गुरुग्राम, दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून की टीमों को हराया
विज्ञापन

- केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय ने देश के सभी जोन के स्तर पर करवाई थी प्रतियोगिता


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो फरीदाबाद, गुरुग्राम में आयोजित जोनल स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में जम्मू संभाग की टीम अव्वल रही। है। विजेताओं में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ के 55 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत मंडल के केंद्रीय विद्यालय संगठन के पांच संभागों क्रमश: गुरुग्राम, दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून तथा जम्मू की संभागीय स्तर पर विजेता टीमों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य सूरज प्रसाद ने जोनल विजेता टीम का विद्यालय पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर तथा ढोल-नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया। समूचे विद्यालय परिवार ने पूरे दल का हार्दिक अभिनंदन किया। छह और सात जनवरी को आयोजित हुई प्रतियोगिता में कांटे की टक्कर में अहिंदी भाषा क्षेत्र कहलाने वाले जम्मू संभाग के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अपनी युवा संसद की पटकथा, पूर्ण भाव भंगिमा तथा अनुतान के साथ संवाद प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल का मन जीत लिया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल के मुख्य सदस्य मुख्य संसदीय सचिव एबी आचार्य, केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय के उपायुक्त महोदय बीके बहरा थे। उन्होंने कठुआ की टीम को उत्साहित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों के संवाद का ढंग लाजवाब था। कहा कि वर्तमान में संसद में ऐसे ही युवा नेताओं की आवश्यकता है जिनकी संबोधन शैली संसद की गरिमा को बढ़ाए। प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कठुआ की टीम ने दिल्ली ,चंडीगढ़, देहरादून ,गुरुग्राम संभागों को अत्यधिक अंकों से पछाड़ते हुए फरीदाबाद में जम्मू संभाग की जीत का डंका बजाया। स्कूल प्रधानाचार्य सूरज प्रसाद ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र, महाबल मिश्रा, गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त वरुण मित्रा, सहायक आयुक्त टीके प्रीतम, दिल्ली संभाग के सहायक आयुक्त देवेंद्र कुमार, मेजबान प्राचार्य ममता शेखर, प्राचार्य भारती कुक्कल ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम श्री कठुआ की टीम में प्रधानमंत्री की भूमिका निभाने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा हरिप्रिया शर्मा की तथा लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका निभाने वाले नयन गुप्ता की अद्वितीय, अतुलनीय संवाद वाचन कौशल को देखकर सभी हतप्रभ रह गए। जम्मू संभाग की टीम से आठ विद्यार्थियों में हरिप्रिया शर्मा, नयन गुप्ता, शैव्या, गीतांजलि, अदिती जसरोटिया,कृष्णा, मोहिनी भगत तथा अनुष्का अंदोत्रा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

युवा संसद दल के छात्रों ने अपनी जीत का श्रेय जम्मू संभाग के उपायुक्त नागेंद्र गोयल, सहायक आयुक्त हरी सिंह, इस्लाम खान , अनिल कुमार यादव, पीएम श्री केंद्रीय कठुआ के प्राचार्य सूरज प्रसाद और युवा संसद दल की तैयारी करवाने वाले शिक्षक दल अखिलेश कुमार उपाध्याय, अमरदीप अरोड़ा, पारुल अजरावत, वंदना गुप्ता, भारती पांचाल, दामिनी शर्मा को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed