{"_id":"637fafcc101694653a1b4021","slug":"kathua-kathua-news-jmu27300937","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आठ घंटे तक रोजाना दिन में गुल रहेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आठ घंटे तक रोजाना दिन में गुल रहेगी बिजली
विज्ञापन
कठुआ। सर्दियों की दस्तक के साथ ही आम लोगों की दिक्कतें बढ़ने वाली हैं। चौबीस घंटे बिजली देने के सरकार के दावे के बीच बिजली उत्पादन में कमी को देखते हुए जम्मू विद्युत विकास निगम ने ग्रामीण इलाकों में आठ घंटो की रोजाना कटौती का नया रोस्टर जारी किया है। सुबह पांच बजे से लेकर रात 11 बजे के भीतर यह कटौती की जाएगी। इसके लिए ग्रामीण इलाकों को ए, बी, सी और डी ग्रुप में बांटा गया है।
ए और बी ग्रुप में सुबह पांच बजे से सुबह आठ बजे तक कटौती में पहले तीन घंटे बिजली गुल रहेगी। वहीं ग्रुप सी और डी में सुबह आठ से 11 बजे तक बिजली कटौती निर्धारित की गई है। दोपहर के समय बिजली दो घंटे गुल रहेगी। इसमें अलग-अलग ग्रुप में एक से तीन और तीन से पांच बजे का समय निर्धारित है। इसी तरह से शाम के समय भी दो बार अलग-अलग डेढ़ घंटे की बिजली कटौती रहेगी। जिसमें शाम पांच से साढ़े छह बजे तक ग्रुप ए और बी तो वहीं शाम साढ़े छह बजे से आठ बजे तक ग्रुप सी और डी में बिजली कटौती होगी। ग्रुप ए और बी में दिन की आखिरी कटौती रात आठ बजे से रात साढ़े नौ बजे और ग्रुप सी और डी में रात साढ़े नौ बजे से रात 11 बजे तक रहेगी। कुल मिलाकर हर ग्रुप में 250 से 300 मेगावॉट बिजली की बचत का प्रयास किया जा रहा है। ओवरड्रॉ से बचने के लिए विभाग की ओर से समय से पहले ही शेड्यूल को लागू कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पिछले कई महीनों से ग्रामीण इलाकों में छह घंटे की बिजली कटौती का आदेश था लेकिन कटौती का दौर कम था। बिजली कटौती के नए शेड्यूल का असर ग्रामीण इलाकों में चलने वाली औद्योगिक इकाईयों पर भी पड़ने जा रहा है। खास तौर पर बिजली पर निर्भर व्यवसाय आने वाले कुछ महीने प्रभावित रहेंगे।