फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

बिलावर में गेहूं की फसल लगाने का काम हुआ शुरू

विज्ञापन
kathua
बिलावर। इलाके में 6 दिन पूर्व हुई बारिश के बाद अब जमीन में पर्याप्त मात्रा की नमी होने के चलते उपमंडल के किसानों ने गेहूं की फसल को लगाने का काम शुरू कर दिया है। ज्यादातर किसानों को इन दिनों खेतों में फसल की बिजाई करते हुए देखा जा सकता है। समतल इलाकों में ट्रैक्टर के माध्यम से गेहूं की बिजाई की जा रही है।
विज्ञापन

किसान विद्यासागर, पुरुषोत्तम कुमार, देशराज ने बताया कि इलाके में केवल 5% किसानों के लिए ही सिंचाई की व्यवस्था उपलब्ध है। बाकी 95 फीसदी इलाके के किसान बारिशों के पानी पर ही निर्भर रहकर फसल लगाते हैं। किसान हंसराज ने कहा कि धान की फसल को समेटे हुए 15 दिन से अधिक समय बीत गया है और पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त मात्रा की नमी उपलब्ध है अगर मौसम अनुकूल रहता है तो इलाके के किसान 15 दिनों के भीतर गेहूं की फसल लगाने के काम को पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed