फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

विश्व मानचित्र पर चमकेगी बसोहली चित्रकला

विज्ञापन
kathua
बसोहली। विश्वस्थली संस्था की ओर से रामलीला मैदान के नजदीक पेंटिंग कार्यशाला में पदमश्री विजय शर्मा व भुवनेश्वर शर्मा ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को पेंटिंग की बारीकियां बताई। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसोहली चित्रकला विश्व की एक अहम धरोहरों में से एक है। वहीं, विश्वस्थली संस्था के प्रधान जगदीश ब्रह्मी ने बताया कि बसोहली की पहचान चित्रकला से हैं और विश्व स्थली संस्था इसे विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए प्रयास कर रही है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बसोहली पेंटिंग के प्रति लोगों के रुझान को बढ़ाना है।
विज्ञापन

कार्यशाला में भाग लेने वाले बसोहली निवासी धीरज कपूर ने बताया कि स्कूल की किताबों से चित्र देखकर कागजों पर उकेरना शुरू किया था। 12 वर्ष की आयु में पेंटिंग सीखने की शुरुआत की थी, जिसके बाद बसोहली चित्रकला को देखकर घर आकर उसकी प्रैक्टिस करने लगे और चित्रों को कागजों पर उकेरने लगे। धीरे-धीरे पेंटिंग की सभी कलाओं के बारे में जाना। 1995 में इस कला की बारीकियां सीखने के लिए अपने गुरु पदमश्री विजय शर्मा के साथ चले गए और उनसे बारीकियां सीखी। चित्रकला अब रोजगार का साधन भी बन गया है। एक माह में करीब 60 पेंटिंग बना देते हैं, जिससे करीब 50,000 की आमदनी हो जाती है। आगे उन्होंने बताया कि होटलों में पेंटिंग की ज्यादा मांग है। मुंबई, पुणे, लखनऊ और विदेशों में बसोहली चित्रकला के नायाब चित्रों की सबसे ज्यादा मांग है। इस पेंटिंग को बनाने के सफर में धीरज कपूर के साथ उनकी पत्नी सोना पाधा भी बराबर योगदान दे रही हैं। वह भी एक बेहतर चित्रकार हैं। करीब 20 वर्ष की आयु में उन्होंने इस चित्रकला को सीखना प्रारंभ किया। 1981 में हस्तशिल्प विभाग के बसोहली पेंटिंग स्कूल में चित्रकला प्रशिक्षक के तौर पर काम किया। इसके बाद बसोहली चित्रकला की बारीकियों को सीखते हुए आगे बढ़े। इन दोनों की बनाई हुई पेंटिंग विदेशों में भी लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed