फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

कचरा मुक्त होगा अपना शहर, सफाई शुरू

विज्ञापन
kathua
सफाई कर्मियों को रवाना करते नप अध्यक्ष। संवाद
कठुआ। कचरा मुक्त कठुआ शहर के लिए नगर परिषद ने रविवार को अभियान छेड़ दिया है। इसके लिए आउटसोर्सिंग कर लाए गए बीस सफाई कर्मचारियों की मदद ली जा रही है। कठुआ नगर परिषद के इस अभियान के तहत वार्ड दर वार्ड शहर के 21 वार्डों में सफाई की जाएगी। शहर की गलियों, नालियों से लेकर यहां जमा कचरे को एकत्रित कर डंपिंग स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष का दावा है कि कठुआ शहर की स्वच्छता को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था को चुस्त बनाए रखने के लिए नगर परिषद ने 20 आउटसोर्स किए गए सफाई कर्मियों के माध्यम से स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। शहर के वार्ड एक से शुरू हुए अभियान के दौरान कर्मचारियों ने वार्ड की विभिन्न गलियों में साफ-सफाई की और कचरा हटाया। अभियान के बारे में नप प्रधान राजिंद्र सिंह बब्बी ने बताया कि प्रधान बनने के बाद उन्होंने शहर की सफाई को प्राथमिकता पर रखते हुए इस अभियान को शुरू किया है। उन्होंने बताया कि परिषद के पास सफाई कर्मचारियों की संख्या सीमित होने के कारण कई वार्डों में सफाई प्रभावी तरीके से नहीं हो पाती थी। इसके बाद परिषद द्वारा आउटसोर्स किए गए सभी 20 सफाई कर्मियों के द्वारा प्रतिदिन एक वार्ड में सफाई करवाया जा रहा है। अब सभी 21 वार्डों में क्रमवार इस अभियान को चला कर वहां पहले से जमा कचरे को हटाया जाएगा। वार्डों में चलाए जाने वाले स्वच्छता के इस अभियान की मॉनीटरिंग स्थानीय पार्षदों को दी गई है। जिनकी रिपोर्ट के बाद ही सफाई कर्मचारियों को उक्त वार्ड से हटाया जाएगा। शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता के इस चक्र के पूरा होने के बाद इन सफाई कर्मचारियों को उन वार्डों में भेजा जाएगा, जहां कर्मचारियों की कमी के कारण नियमित सफाई नही हो पाती है। बता दें कि शहर में कई ऐसे स्थान है जहां सफाई कर्मचारियों के न होने कारण कई-कई दिनों तक कचरे का अंबार लगा रहता है। वार्ड 13, वार्ड 14, वार्ड 17, वार्ड 19 और 21 में सफाई व्यवस्था के प्रभावी न होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। इन वार्डों में जब लोग आवाज उठाते हैं तो कभी-कभी परिषद द्वारा सफाई कर्मचारियों को भेज कर कचरा उठा दिया जाता है। लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर वहां कचरे का अंबार दिखाई देने लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed