{"_id":"63792acd69a94f4bed53774d","slug":"kathua-kathua-news-jmu272641889","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केट बाल प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केट बाल प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
टायनी स्कॉलर स्कूल में आयोजित बास्केट बाल के फाइनल मुकाबले में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के टायनी स्कॉलर स्कूल में दो दिवसीय इंटर स्कूल बास्केट बाल प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई है। जम्मू सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के बैनर तले होने वाले आयोजन में अंडर-14 और अंडर-17 लड़के और लड़कियों की बास्केट बॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले करवाए गए। जिसमें खिलाड़ियों ने अपने दमखम के साथ प्रतिभा का परिचय दिया।
स्कूल की निदेशक मनीषा गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को पहला फाइनल मुकाबला अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कों का हुआ। जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल बाड़ी ब्राह्मणा की टीम को मात देकर आर्मी पब्लिक स्कूल जम्मू कैंट की टीम विजेता बनी। वहीं इसी आयु वर्ग में लड़कियों का फाइनल मुकाबला कार्मल कान्वेंट स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल बाड़ी ब्राह्मणा के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल बाड़ी ब्राह्मणा की टीम ने जीत दर्ज की। जबकि अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कों का मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट और आर्मी पब्लिक स्कूल मीरां साहिब के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस मैच के आर्मी पब्लिक स्कूल मीरां साहिब की टीम ने जीत अपने नाम की और अंडर-17 आयु वर्ग लड़कियां का फाइनल मुकाबला केसी इंटर नेशनल स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट के बीच खेला गया। जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल जंगलोट की टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के संपन्न होने के बाद स्कूल की वरिष्ठ समन्वयक दीक्षा सरधालिया ने इसे सफल बनाने के लिए खिलाड़ियों और अतिथियों का आभार जताया। जबकि कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका प्रेरणा खजूरिया ने सूत्रधार की भूमिका निभाई।