{"_id":"6377d63f4bce3955554a6139","slug":"kathua-kathua-news-jmu272577681","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। इलाके में 4 दिन पहले हुई बारिश के बाद अब इलाके का मौसम बदल गया है। शीत लहर चल रही है। गर्म कपड़ों की मांग को देखते हुए व्यवसायी गांवों तक पहुंच रहे हैं। पिछले 3 दिनों से आसमान पर धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन पहले से ठंड अधिक बढ़ गई है। शुक्रवार को इलाके का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
तेज धूप खिलने के बाद भी अल सुबह व शाम होते ही ठंड से ठिठुरन बनी हुई है। इसके चलते लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत अधिक पड़ने लगी है। ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों के व्यवसायी गांवों तक कपड़े बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। गांवों में गर्म कपड़ों की मांग बनी हुई है। वहीं बिलावर कस्बे सहित अन्य कई इलाकों में कपड़ों की दुकानों व सड़क किनारे लगे गर्म कपड़ों के स्टालों पर भी लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। बिलावर निवासी तिलक राज वर्मा, भूषण कुमार, गोपाल और अन्य लोगों ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल नवंबर महीने में ही ठंड काफी ज्यादा हो गई है। ऐसे में लोग अतिरिक्त गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं ताकि ठंड से राहत मिल सके। सुबह और शाम को घरों और चौक चौराहों पर इन दिनों कई लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते हुए भी देखा जा सकता है।