{"_id":"6377d5925995962cb218e0f3","slug":"kathua-kathua-news-jmu2725772115","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यकर और पुलिस की टीम ने 9860 किलोग्राम पॉलिथीन की खेप जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यकर और पुलिस की टीम ने 9860 किलोग्राम पॉलिथीन की खेप जब्त की
विज्ञापन
लखनपुर में ट्रक से जब्त पॉलिथीन की जांच करते डीसी राज्यकर रंजीत सिंह। संवाद
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जम्मू-कश्मीर में प्रतिबंध के बावजूद लाई जा रही पॉलिथीन के एक बड़े प्रयास को राज्यकर और पुलिस की संयुक्त टीम ने विफल कर दिया है। हार्डवेयर बताकर प्रदेश में 9680 किलोग्राम पॉलिथीन की बड़ी खेप लाई जा रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पॉलिथीन की यह खेप पंजाब की ओर से जम्मू ले जाई जा रही थी, जिसे बाद में तस्करों द्वारा बाजार में उतारा जाना था। लेकिन पुख्ता सूचना के आधार पर लखनपुर में नाके के दौरान तस्करों के प्रयास को विफल कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर दो बजे के लगभग लखनपुर पुलिस और राज्यकर विभाग की संयुक्त टीम ने लखनपुर कॉरिडोर के नजदीक एक ट्रक को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान ट्रक से पॉलिथीन पाई गई, जिसे जब्त करते हुए जांच शुरू कर दी गई। राज्यकर विभाग के डीसी रंजीत सिंह ने बताया कि ट्रक को पूरी तरह से खंगाला गया है। दस्तावेजों के आधार पर इसमें हार्डवेयर बताया गया था, लेकिन वो कहीं भी नहीं है। इसके अलावा ट्रक में थोड़ा बहुत इलेक्ट्रानिक का सामान मिला है, जिसकी बिल्टी भी नहीं थी। साफ है कि पॉलिथीन प्रदेश में लाने के लिए इस वाहन को इस्तेमाल किया जा रहा था। बताया कि जांच के दौरान 9680 किलोग्राम पॉलिथीन को बरामद किया है। बाद ट्रक और जब्त पॉलिथीन को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के हवाले कर दिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से की जाएगी।
.............