फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

गुजरू नगरोटा में नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
kathua
कठुआ/रामकोट। रामकोट इलाके में नशे के एक सौदागर को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी से जहां व्यवसायिक मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है, वहीं जांच के दौरान उसने पुलिस टीम पर भी हमला किया। तेज धार हथियार से हमले में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। उधर, आरोपी को गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुख्ता सूचना के आधार पर रामकोट पुलिस की ओर से तलैन पुल के नजदीक नाका लगाया गया। जहां बाघ हुसैन पुत्र शुमा अली को 29 ग्राम हेरोइन के साथ दबोच लिया गया। पुलिस ने इसके साथ ही आरोपी से एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन, दो फोन, एक तेज धार हथियार और 1 लाख 1 हजार 880 नकदी भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार नाके पर जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा पकड़े जाने के प्रयास में आरोपी बौखला गया और उसने तेज धार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए। इसके बाद सभी बरामद सामान और रुपये पुलिस ने जब्त कर आरोपी को अपनी पकड़ में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन बिलावर में एफआईआर संख्या 168/2022 में 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। पुलिस ने भी नशे पर लगाम लगाने के लिए लोगों को पुलिस के सहयोग की अपील की है। साथ ही पुलिस ने यह भी लोगों को आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed