फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

शहर की सड़कों, फुटपाथ और गलियों में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
kathua
कठुआ के मुख्य बाजार में दुकानदारों को अतिक्रमण न करने के निर्देश देते नगर परिषद अध्यक्ष राजिंद्? - फोटो : KATHUA
कठुआ। नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर बैठने के बाद राजिंद्र सिंह बब्बी ने वीरवार शाम शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों, फुटपाथ और गलियों में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदारों से अपने सामान दुकान के अंदर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नप अध्यक्ष ने मुख्य बाजार की गलियों में किए गए अतिक्रमण पर सबसे पहले निशाना साधते हुए उन्होंने दुकानदारों को सामान दुकान के भीतर रखने के निर्देेेश दिए। रेहड़ी फड़ी को भी बीच सड़क अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। खान पान का सामान बेचने वालों को जल्द से जल्द नगर परिषद कठुआ से पंजीकृत होने के लिए कहा गया। वीरवार शाम छह बजे के लगभग मुखर्जी चौक से बाजार और फिर अन्य क्षेत्रों का दौरा करते हुए अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कठुआ शहर की संकरी गलियों में दुकानदारों द्वारा अपने सामान की नुमाइश दुकान के बाहर की जाती है। जिससे बाजार से गुजरने वाले लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अध्यक्ष ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि आम लोगों की सहूलियत के लिए सामान अपनी दुकानों की हद के भीतर ही लगाएं और नगर परिषद को कार्रवाई के लिए बाध्य न करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों से लोग कठुआ के बाजार में खरीदारी के लिए आते हैं जिन्हें परेशानी नहीं होनी चाहिए। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संतोष कोतवाल समेत पार्षद वलजीत सिंह और नगर परिषद का स्टाफ भी उनके साथ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed