फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

लंबित निर्माण परियोजना को निर्धारित समय में करें पूरा: डीसी

विज्ञापन
kathua
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी राहुल पांडेय। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में जारी निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समय के अंदर पूरी करने के साथ लंबित कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश डीसी राहुल पांडेय ने दिए हैं। वीरवार को अपने कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने जिले में लोक निर्माण विभाग, जेकेपीसीसी और पीएमजीएसवाई के तहत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही ठेकेदारों की ओर से विकास कार्यों में अनुचित देरी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीसी ने यूटी और जिला केपेक्स, सीआरएफ, नाबार्ड, सिटी एंड टाउन जैसी विभिन्न योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित योजनाओं को पूरा करने में तेजी लाने का निर्देश दिए। निर्माण एजेंसियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कार्यकारी अभियंताओं को निर्धारित समय में अधिक से अधिक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बाधाओं को दूर करने के साथ सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए गति तेज करने के लिए कहा। विवादों और अन्य कारणों से रुकी हुई परियोजनाओं के मुद्दे पर डीसी ने निष्पादन विभागों को अगले ब्लॉक दिवस पर राजस्व अधिकारियों के साथ ऐसी साइटों का दौरा करने और इसके सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए सभी लोगों को शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने फॉरेस्ट क्लीयरेंस की प्रतीक्षा कर रही परियोजनाओं के संबंध में संबंधित डीएफओ को वन विभाग द्वारा आवश्यक मंजूरी देने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। डीसी ने संबंधित अधिकारी को यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य को निष्पादित करने, सभी चिह्नित कार्यों की शीघ्र निविदा और आवंटन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सौंपे गए कार्यों को पूरा करने में ठेकेदार की ओर से अनुचित देरी को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने विभागों को ऐसे दोषी ठेकेदारों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में सीपीओ, लोक निर्माण विभाग डिवीजन कठुआ, सीईओ, एक्सईएन पीएमजीएसवाई डिवीजन बिलावर, कठुआ डीएफओ और अन्य जिला अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed