{"_id":"6376817a6930e252475b6ca2","slug":"kathua-kathua-news-jmu2725059177","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्डलाइन में दोस्ती सप्ताह के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्डलाइन में दोस्ती सप्ताह के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में बाल अधिकारों और उनके संरक्षण के लिए कार्यरत चाइल्ड लाइन कठुआ द्वारा सरकारी मिडिल स्कूल बरमोरा में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान विषय पर अपनी पेंटिंग बनाकर अपनी सृजन क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के संबंध में संस्था के सदस्य राजकुमार ने बताया कि चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह हर साल 14 नवंबर से 21 नवंबर तक पूरे देश में मनाया जाता है। जिसमें बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूकता लाने का प्रयास किया जाता है। जिसमें बाल श्रम, तस्करी और दुर्व्यवहार को खत्म करने के अलावा उनकी परवरिश और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम में बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाते हैं और चाइल्ड लाइन टीम के साथ खुशी-खुशी आनंद लेते हैं और दोस्ताना तरीके से टीम के साथ बातचीत करते हैं। चाइल्डलाइन का एक टोल फ्री नंबर 1098 है, जहां बच्चों के शोषण से संबंधित किसी भी मुद्दे को दर्ज किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में चाइल्ड लाइन टीम ने सूरज कुमार को प्रथम पुरस्कार, अभय कुमार को द्वितीय पुरस्कार और प्रिया कुमारी को तृतीय पुरस्कार वितरित किया। वहीं, कार्यक्रम के अंत में स्कूल इंचार्ज टीचर सतबीर कौर ने चाइल्ड लाइन कठुआ की पूरी टीम का धन्यवाद किया।