फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

13 नवंबर को होगा तीसरी हॉफ मैराथन का आयोजन

विज्ञापन
kathua
कठुआ। युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराई से बचाने और आम लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए जिला पुलिस की ओर से तीसरी हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 13 नवंबर को होने वाले इस आयोजन के संबंध में एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल ने बताया कि बरवाल एथलीट क्लब के सहयोग से होने वाले इस आयोजन को इस बार भी अंतरराष्ट्रीय मानकों का किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2020 नवंबर में जिला पुलिस द्वारा पहली बार कठुआ हाफ मैराथन का आयोजन किया गया था। जिसमें लोगों की सहभागिता और उत्साह को देखते हुए इसे हर साल आयोजित करने का फैसला लिया गया था। इस बार होने वाले आयोजन में तीन अलग-अलग वर्गों में मैराथन आयोजित की जाएगी। प्रथम वर्ग को रन फॉर फन का नाम दिया गया है। 5 किलोमीटर की इस दौड़ में किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति हिस्सा ले सकता है। जबकि 10 किलोमीटर श्रेणी में 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए निर्धारित की गई है। पुरुष और महिलाओं के लिए आयोजित होने वाली इस मैराथन के दौरान पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 7 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 5 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 3 हजार नगद व पदक देकर सम्मनित किया जाएगा। इसके अलावा 21.1 किलोमीटर वाली मैराथन में पहले स्थान पर रहने वाले पुरुष प्रतिभागी को 15 हजार रुपया नगद, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 10 हजार रुपया नगद और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 5 हजार रुपया नगद व पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा दौड़ पूरी करने वाले प्रतिभागियों को पदक भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मैराथन से पूर्व शहर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बिब एक्सपो का आयोजन होगा। रन फॉर फन के लिए 800 के करीब प्रतिभागियों ने अपने पंजीकरण करवाए है। इसके अलावा 10 किलोमीटर में 250 और 21 किलोमीटर दौड़ के लिए 150 प्रतिभागियों का पंजीकरण कराया है। इस मौके डीएसपी डीआर सुखदेव सिंह, डीएसपी शम्मी कुमार और बरवाल एथलीट क्लब के प्रधान रंजीत सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed