फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

अनुबंधित सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
kathua
कठुआ। बकाया वेतन जारी किए जाने की मांग को लेकर जीएमसी में अनुबंध के आधार पर सफाई का जिम्मा उठाने वाले कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। अस्पताल के प्रशासनिक ब्लॉक में जमा हुए सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए तुरंत वेतन जारी किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अनिल कुमार ने कहा कि पिछले तीन महीने से वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक दशा खराब हो गई है। पैसों के अभाव में न तो घर का चूल्हा जल पा रहा है और न ही कोई अन्य काम हो पा रहा है। ऐसे में उन्हें हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है। गत मंगलवार से शुरू हुई उनकी हड़ताल में अभी सभी अनुबंधित कर्मचारी शामिल नही हुए है, लेकिन अगर जल्द उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया जाता है तो सभी सफाई कर्मचारी काम-काज ठप करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जल्द उनकी उपस्थिति रिपोर्ट भेज कर वेतन जारी करवाने की मांग की। अस्पताल प्रशासन अगर उनके वेतन को जारी करवाने में मदद नही करता तो उनके सभी साथी हड़ताल में शामिल होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed