फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kathua Kabaddi League continues; Matches continued till late night, total seven matches were played

Kathua News: कठुआ कबड्डी लीग जारी<bha>;</bha> देर रात तक चले मैच, कुल सात मुकाबले खेले

Wed, 16 Apr 2025 01:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 16 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Kathua Kabaddi League continues; Matches continued till late night, total seven matches were played
कबड्डी लीग के दूसरे दिन लड़कियों के मैच के दाैरान दोनों टीमों की ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : kathua
पुराने गर्ल्स हाई सेकेंडरी चौक में हुआ आयोजन, लीग को देखने उमड़े श्रद्धालुकठुआ। शहर के पुराने गर्ल्स हाई सेकेंडरी चौक से सटे पार्किंग स्थल पर कठुआ कबड्डी लीग दूसरे दिन भी जारी रहा। सोमवार रात को लीग में कुल सात मुकाबले करवाए गए। देर रात तक चले लीग को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

कबड्डी लीग के दौरान लड़कों के वर्ग में पहला मैच किंग खान और रैणा बिल्डर्स के बीच हुआ। इसमें रैणा बिल्डर्स ने 42-20 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा मैच प्रताप वैरियर्स और विशाल सनराइजर्स के बीच हुआ, जिसे विशाल सनराइजर्स ने 35-30 से अपने नाम कर लिया। तीसरा मैच अंदोत्रा फार्म और किंग खान के बीच हुआ। इसमें अंदोत्रा फार्म की टीम ने 43-28 के बड़े अंतर से जीत हासिल ली। चौथा मैच डीवीपी टाइगर्स और रैणा बिल्डर्स के बीच हुआ। रैणा बिल्डर्स की टीम ने 52-27 के अंतर से जीत अपने नाम कर ली। पांचवा मैच छंब वैरियर्स और विशाल सनराइजर्स के बीच हुआ। इसे छंब वैरियर्स ने 43-36 के अंतर से जीत लिया। छठा मैच कश्मीर ड्राई फ्रूट और प्रताप वैरियर्स के बीच हुआ। इसमें प्रताप वैरियर्स से खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कश्मीर ड्राई फ्रूट को 50-18 के बड़े अंतर से मात दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों के वर्ग में गेम चेंजर्स और विशाल सनराइजर्स के बीच एक मात्र मुकाबला खेला गया। इसमें विशाल सनराइजर्स की लड़कियों ने 33-30 के अंतर से गेम चेंजर्स को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठुआ डिस्ट्रिक्ट कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन गुलजार अहमद ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पहली कबड्डी लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन बचे हुए लीग मुकाबलों के साथ फाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed