{"_id":"6521c00504750f8e960fdf62","slug":"kathua-hiranagar-ncb-one-arrest-kathua-news-c-10-jam1016-218111-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एनसीबी की टीम ने छापा मार साबर हुसैन को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एनसीबी की टीम ने छापा मार साबर हुसैन को हिरासत में लिया
Sun, 08 Oct 2023 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जम्मू व पुलिस की टीम ने मढ़ीन तहसील के घग्वाल क्षेत्र में डेरा में रह रहे साबर हुसैन के घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। इसके उपरांत टीम के सदस्य मढ़ीन स्थित साबर हुसैन के घर भी पहुंचे, जहां उन्होंने उसके घर की तलाशी ली। देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम इसके बाद साबर हुसैन को साथ लेकर जम्मू रवाना हो गई।
शनिवार दोपहर घग्वाल इलाके में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और स्थानीय पुलिस की दबीश से इलाके में दहशत का माहौल रहा। नडाला गांव में एनसीबी की टीम ने साबर हुसैन को हिरासत में लिया जो नडाला में अपने परिवार व पशुओं के साथ रह रहा था। इंस्पेक्टर विजय प्रधान की अध्यक्षता में पहुंची एनसीबी टीम ने इसके बाद साबर हुसैन के घर की तलाशी भी ली। शाम लगभग 6 बजे तक चले तलाशी अभियान के बाद टीम के सदस्य वापस जम्मू रवाना हो गए।