{"_id":"6574c1c0e3c87246ad01de59","slug":"kathua-hiranagar-dyala-chak-road-kathua-news-c-201-1-knt1002-5126-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: काम की गति को मां की शक्ति... निर्माणाधीन दयाला चक सड़क एक साल पहले होगी पूरी, 50 किमी घटेगी कटड़ा से दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: काम की गति को मां की शक्ति... निर्माणाधीन दयाला चक सड़क एक साल पहले होगी पूरी, 50 किमी घटेगी कटड़ा से दूरी
विज्ञापन
25 में से 14 किलोमीटर हिस्से के दोहरीकरण का काम पूरा, सात में से छह पुल बने
2021 में 135 करोड़ की लागत से शुरू हुआ था निर्माण. 2025 था पूर्ण होने का लक्ष्य
अरुण खजूरिया
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को धार रोड से जोड़ने वाली दयाला चक-छलां सड़क के दोहरीकरण का काम तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। तय समय में काम पूरा करने के उद्देश्य से बीआरओ की ओर से दिन-रात काम जारी है। 25 किलोमीटर लंबी सड़क में से करीब 14 किलोमीटर हिस्से पर काम पूरा हो चुका है। 2024 में विस्तारीकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके बनने से न सिर्फ इस क्षेत्र की दशा बदलेगी, बल्कि इस रूट से कटड़ा की दूरी 55 किलोमीटर कम हो जाएगी। लखनपुर से कटड़ा जाने के लिए पहले 146 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था जो अब नई सड़क बनने से करीब 96 किलोमीटर रह जाएगा।
2021 में 135 करोड़ की लागत से सड़क के दोहरीकरण का काम शुरू हुआ था। पहाड़ों को काटकर तीखे मोड़ों को सीधा गया है। इस रूट पर प्रस्तावित सात में से छह पुलों का काम पूरा हो गया है। हालांकि, दोहरीकरण से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, लेकिन काम की रफ्तार को देखकर लोग खुश हैं।
पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से बढ़ेगा रोजगार
मार्ग के दोहरीकरण का काम पूरा होने का सबसे अधिक फायदा पंजाब या अन्य राज्यों से कश्मीर, उधमपुर और कटड़ा आने वाले पर्यटकों को होगा। लखनपुर के बाद जिन पर्यटकों को जम्मू से होकर कश्मीर जाना पड़ता है वह अगर इस रूट को अपनाएंगे तो जितने समय में वह जम्मू पहुंचते हैं उतने समय में वह उधमपुर पहुंच सकेंगे। इसके बाद आगे घाटी का सफर भी कम हो जाएगा। आगामी समय में इस सड़क पर पर्यटकों का आवागमन बढ़ने से क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
सड़क का दोहरीकरण कार्य जारी है। इस रूट पर वाहनों की आवाजाही पहले से काफी बढ़ चुकी है। काम पूरा होने के बाद ट्रैफिक और बढ़ेगा। खासतौर पर दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए यह रूट पहली पसंद बनेगा। भविष्य में इस क्षेत्र में रोजगार के भी कई अवसर बढ़ेंगे। इसी कारण कई लोग यहां सड़क किनारे जगह खरीदने के लिए आ रहे हैं। काम की रफ्तार से संभावना है कि 2024 में काम पूरा हो जाएगा।
- सुरेंद्र वर्मा, सरपंच, डिंगा अंब बी पंचायत
सड़क के दोहरीकरण का काम दिन-रात चल रहा है। इसका काम पूरा होने पर यहां पर्यटकों के अलावा बड़े मालवाहकों की आवाजाही बढ़ेगी। इसके अलावा बिलावर और उसके आसपास के पहाड़ी इलाकों से दयाला चक आने वाले लोगों के लिए भी यह सफर सुगम हो जाएगा, इससे व्यापार बढ़ेगा।
- अश्विनी कुमार, निवासी, दयाला चक
दोहरीकरण को पूरा करने का लक्ष्य मार्च 2025 निर्धारित है, लेकिन काम की गति को देखते हुए यह 2024 में पूरा हो जाएगा। पहाड़ों को काटने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है। सात में से छह पुल बन चुके हैं। अब सिर्फ एक प्राजंलि का पुल बचा है, उसका भी टेंडर हो चुका है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। 25 में से 14 किलोमीटर सड़क का कार्य पूरा हो चुका है। लोगों से अपील है कि सड़क के किनारे से अतिक्रमण स्वयं हटाएं, ताकि काम में बाधा न आए।
- संदीप कुमार, एई, 69 आरसीसी, बीआरओ