फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua, health, dengue, new case

Kathua News: जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के मिले दो नए मामले

Sun, 17 Dec 2023 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 17 Dec 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
kathua, health, dengue, new case
बिलावर के लोअर टिल्ला, हीरानगर, बुद्धि, महानपुर और बसोहली में दवाई का छिड़काव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शनिवार को डेंगू और चिकनगुनिया का एक-एक नया मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में अब मिले डेंगू मरीजों का आंकड़ा 624 पहुंच गया, जिनमें से 608 मरीज रिकवर हो चुके हैं। चार का उपचार जारी है। तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, नौ मरीजों की पहचान नहीं हो पाई।

इसी तरह जिले में चिकगुनिया के मरीजों का आंकड़ा शनिवार 98 पहुंच गया। इनमें से 84 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सात का उपचार चल रहा है और सात मरीजों की पहचान नहीं हो पाई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर उत्तम चंद ने बताया कि जिले में एक्टिव डेंगू और चिकनगुनिया के सभी मरीज होम आइसोलेट हैं। सभी मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए है। कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। डीएचओ ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बिलावर के लोअर टिल्ला, हीरानगर, बुद्धि, महानपुर और बसोहली में जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ एंटी लारवा दवाई का छिड़काव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed