फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kathua district got the gift of 14 new roads

Kathua News: कठुआ जिले को मिली 14 नई सड़कों की सौगात

Sat, 21 Jun 2025 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 21 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kathua district got the gift of 14 new roads
खास खबर
विज्ञापन

- 10.5 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं मंजूर

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। ग्रामीण इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत कठुआ जिले के लिए 14 नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं की कुल लागत 10.5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
इन सड़कों के निर्माण से लंबे समय से लंबित स्थानीय मांगों की पूर्ति होगी और ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित बन सकेगी। विभाग के अनुसार इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती, पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों को बेहतर सड़क संपर्क प्रदान करना है, जिससे वहां के नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार तथा आपातकालीन सेवाओं तक आसानी से पहुंच मिल सके।
विज्ञापन

प्रमुख परियोजनाएं और बजट
बिलावर से लोहाई मल्हार मार्ग पर घट से मछेड़ी तक – 130 लाख रुपये
नानगला से डल – 90 लाख रुपये
किशनपुर से नरगड़ी – 45 लाख रुपये
कंधारनु से नंड – 45 लाख रुपये
बसोहली क्षेत्र में जिंदरैली से भीकड़ – 55 लाख रुपये
रसूह से दुखत – 32 लाख रुपये

सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अन्य सड़कें
पल्लन से कालना – 20 लाख रुपये
रामगढ़ मार्ग – 30 लाख रुपये
जंदरोटा से खुराना – 68 लाख रुपये
सलालपुर से तंगदेवपुर – 60 लाख रुपये
बिज्जित गांव तक – 60 लाख रुपये
दन्ना गांव तक – 32 लाख रुपये
खोलियां तलाई से समूद और तलार्ड – क्रमशः 30 लाख रुपये और 22 लाख रुपये
सुमवां से अमरगढ़ – 35 लाख रुपये

विकास की उम्मीद
इन सड़कों के निर्माण से न केवल लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी, बल्कि यह परियोजनाएं स्थानीय पर्यटन, व्यापार और कृषि विकास को भी नया आयाम देंगी। प्रशासन को उम्मीद है कि यह सड़क नेटवर्क आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed