फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua, crime, demand, meeting

Kathua News: चोरी की बढ़ती वारदातों से शहरवासी परेशान

Wed, 04 Oct 2023 12:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 04 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
kathua, crime, demand, meeting
एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की लगाई गुहार
विज्ञापन

पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में लगातार बढ़ रही चोरियों की वारदातों से परेशान लोगों का एक शिष्टमंडल कांग्रेसी नेता नरेश शर्मा के नेतृत्व में एसएसपी शिवदीप सिंह जम्वाल से मिला। इस दौरान उन्होंने शहर में चोरी की बढ़ती वारदातों के बारे में बात की और जल्द कदम उठाने की गुहार लगाई। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होने पर कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
वार्ड 13 निवासी सोमनाथ ने बताया कि तीन महीने पहले घर में चोरी हुई थी। चोर घर से 8 तोले सोना, चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ले गए थे। 8-9 लाख रुपए का नुकसान हुआ था। सोमनाथ ने बताया कि चोरी के बाद वह 3 बार पुलिस स्टेशन गए। लेकिन, हर बार जांच जारी की बात कहकर उन्हें वापिस भेज दिया गया। 4 जुलाई के बाद से अब तक पुलिस जांच ही कर रही है। चोरों की पहचान तक नहीं हो पाई। वार्ड 10 निवासी एवं दुकानदार हरविंदर सिंह ने बताया कि छोटी नहर पर दुकान है। 13 सितंबर की रात चोरों ने तीन ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। करीब 50 हजार का सामान चुराकर ले गए थे। पुलिस ने जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन 20 दिन बीतने के बाद भी कोई गिरफ्तार नहीं हो पाई है। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि 12 दिन पहले उसकी दों भैंसें चोरी हुई थीं, जिनका आजतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

वार्ड 10 निवासी व्यक्ति ने बताया कि खेत में खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हुई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को जांच के लिए राउंडअप भी किया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेसी नेता नरेश शर्मा ने बताया कि जब से अनुच्छेद 370 निरस्त हुआ है तब से चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है। शहर के पॉश इलाकों शिवानगर, पटेल नगर और पारलीवंड में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। वार्ड 9 से 13 तक का इलाके में घटनाएं बढ़ रही हैं। यहां न तो कोई नाका है और न ही पुलिस गश्त करती है। लोगों की मांग है कि पुलिस उक्त इलाके में गश्त बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वह लगातार गश्त की व्यवस्था करेंगे और खुद भी उक्त इलाके में चक्कर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में केवल चोरियां ही नहीं चिट्टे के कारोबार ने भी लोगों की नींद उड़ाई है। लोगों के बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इसका मुख्य कारण बेरोजगारी है। बेरोजगार या तो चोरियां करेंगे या फिर नशा करेंगे और नशा बेचेंगे। इसके लिए सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पुलिस चोरी की वारदातों पर नकेल कसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed