{"_id":"68813c42e6b8570e200fc9b0","slug":"kathua-bani-news-heavy-rain-news-dandiyot-wall-damage-news-education-news-rescue-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-122190-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: स्कूल गेट के पास चहारदिवारी गिरी 50 बच्चों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: स्कूल गेट के पास चहारदिवारी गिरी 50 बच्चों को सुरक्षित निकाला
Thu, 24 Jul 2025 01:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से बच्चों को रेस्क्यू करते शिक्षक जागरूक पाठक
प्रशासन के हठ से मुसीबत में छात्रों की जान, आज स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी
भूस्खलन से स्कूल को आने जाने वाला रास्ता प्रभावित
इमारत को भी खतरा, 50 बच्चों को दोपहर पौने एक बजे सुरक्षित निकाला
कठुआ/बनी। बारिश की चेतावनी के बावजूद दूरदराज स्कूलों में छुट्टी घोषित नहीं करने की प्रशासन की हठ ने बुधवार को सैकड़ों विद्यार्थियों की जान को जोखिम में डाल दिया। विद्यार्थी उफनते नालों, खस्ताहाल मार्ग और रस्सी के पुलों को पार कर स्कूल पहुंचे।
लापरवाही की हद तो तब हो गई जब संदरूण पंचायत के डंडियोट मिडिल स्कूल की चहारदिवारी का गेट से सटा हिस्सा गिर गया। भूस्खलन से स्कूल को आने जाने वाला रास्ता प्रभावित हो गया। बनी सब डिवीजन के अधिकांश इलाकों में मूसलाधार बारिश रही। देर शाम एसडीएम ने वीरवार को स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
स्कूल की पुरानी इमारत में पढ़ाई कर रहेे विद्यार्थियों की जान आफत में आ गई। शिक्षकों ने आनन-फानन में मामला जोनल शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में लाया। इसके बाद विद्यार्थियों को स्कूल से सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्कूल के शिक्षक चुन्नी लाल ने बताया कि दोपहर 12.40 बजे अचानक स्कूल की चहारदिवारी का मुख्य गेट के पास का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। 10 फुट से ज्यादा जमीन धंसने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश से बच्चों को शिक्षकों और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 74 में से 50 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे थे। सभी को सुरक्षित निकालकर घरों तक पहुंचाया गया। स्कूल की एक पुरानी इमारत को किचन और स्टोर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यहां जरूरत पड़ने पर हीं कक्षाएं लगाई जाती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इस पुरानी इमारत को भी भूस्खलन से खतरा है।