{"_id":"653eca76349167e1c90386f6","slug":"karwa-chauth-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-4010-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: करवाचौथ की खरीदारी से बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: करवाचौथ की खरीदारी से बाजार गुलजार
विज्ञापन
कठुआ। त्योहारी सीजन के चलते शहर के बाजार गुलजार हो गए हैं। करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। शनिवार को सबसे ज्यादा भीड़ सौंदर्य, कपड़ों और खाने-पीने की दुकानों पर रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने दिनभर खरीदारी की।
पहले नवरात्र और अब करवाचौथ के चलते ग्राहकों के बढ़ने से दुकानदार खुश हैं। मुख्य बाजार में सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं की उमड़ने वाली भीड़ देर शाम तक जारी रही। सबसे ज्यादा क्रेज महिलाओं में चूड़ियों की खरीदारी को लेकर देखा जा रहा है।
मनियारी दुकानदार मोहिंदर सिंह ने बताया कि आज के दौर में हर चीज ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। उससे परंपरागत दुकानों पर ग्राहकों की आमद पर असर पड़ा है। ऐसे में उन्हें भी ऐसे अवसरों का इंतजार रहता है, जो अच्छा कारोबार करने का अवसर प्रदान करता है। वहीं, वस्त्र विक्रेता पंकज ने बताया कि करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। कारोबार अच्छा होने के आसार हैं।