फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   karhua news

कठुआ: हीरानगर2

Mon, 02 Oct 2023 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 02 Oct 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
karhua news
सरकारी जमीनें कब्जा मुक्त बनाने की मुहिम के खिलाफ आंदोलन करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

- मढ़ीन में लोगों ने तहसील कार्यालय के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त बनाने की मुहिम लगातार जारी है। वहीं इसके विरोध में वीरवार को मढ़ीन में लोगों ने तहसील कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि इस मुहिम को रोका नहीं गया तो प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।
प्रदर्शन में शामिल किसान नेता शिवदेव सिंह ने कहा लोगों के विरोध के बावजूद सरकारी जमीनों को खाली कराने का सिलसिला लगातार जारी है। एक तरफ उपराज्यपाल कहते हैं कि इससे आम गरीब लोगों पर कोई असर नहीं होगा लेकिन वहीं दूसरी तरफ राजस्व विभाग की टीमें गरीबों की जमीनी खाली करवा कर बोर्ड लगा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कई वर्षों से लोग इन जमीनों पर मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर-बसर कर रहे हैं। अब सरकार इन्हें धीरे-धीरे छीन रही है यह अन्याय गरीब लोगों के साथ कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इसलिए अब हम इन जमीनों को बचाने के लिए लोगों को संगठित कर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करेंगे। इस मौके पर नेकां नेता धर्मपाल कुंडल ने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत गरीब लोगों से सरकारी जमीनें छीनी जा रही हैं। असल में यह जमीनें उन लोगों की हैं जिन्होंने यहां आजादी के बाद खून पसीना बहा कर इन्हें आबाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में देस राज, अमर दास, मोती लाल, वीर सिंह, भीकम चंद, तरसेम लाल, गणेश दास, रूप लाल, जनक राज आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed