{"_id":"62e82393ee3d7108ab7efb3c","slug":"kalash-yatra-taken-out-at-the-beginning-of-shiv-puran-katha-kathua-news-jmu265158326","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव पुराण कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव पुराण कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा
विज्ञापन
कठुआ। शहर के शिवानगर स्थित शिव मंदिर में शिव पुराण कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त कलश यात्रा में शामिल हुए।
सोमवार को बैंड-बाजे के साथ मंदिर परिसर से निकाली गई कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा की शुरू की। यात्रा में शामिल भक्तों ने भजन-कीर्तन पर झूमते हुए भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जताई। वहीं युवाओं ने भोले बाबा का जयघोष कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कॉलेज मार्ग से होती हुई कलश यात्रा शहर के मध्य बहने वाली नहर पर पहुंची। जहां विधिविधान से पूजन और मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र कलशों को नहर के जल से भरा गया और वापस कथा स्थल पर पहुंची। जहां पुरोहितों ने विधिवत पूजन के बाद कलशों की स्थापना की।
इस मौके स्थानीय राहुल देव शर्मा ने बताया कि पवित्र सावन माह में जब भगवान शिव जगत के पालनहार की भूमिका निभा रहे है। हर और उन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्तों द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। इसी तरह उनके वार्ड में शिव पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। सात अगस्त तक चलने वाली इस कथा के दौरान कथाव्यास पीयुष जी महाराज प्रतिदिन दोपहर एक बजे से लेकर शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे। कथा के समापन पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस धर्मयज्ञ में शामिल होने के लिए कहा।