फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kabbadi tournament held

Kathua News: महिला कबड्डी में कठुआ और पुरुष में बसोहली को मिली जीत

Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 30 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
kabbadi tournament held
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में जिला स्तरीय इंटर कॉलेज महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माई टाउन माई प्राइड थीम के तहत होने वाले इस आयोजन में जिले के नौ डिग्री कॉलेजों की 13 टीमों लने हिस्सा लिया। जिसमें पुरुष की 09 टीमों और महिलाओं की 4 टीमों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के माई टाउन माई प्राइड थीम के तहत पहली बार होने वाले इस आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर वित्त निदेशक उच्च शिक्षा विभाग अब्दुल मजीद भट्ट रहे। उद्घाटन मैच में राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ की महिला टीम ने राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ को 15 अंकों से हराया। वहीं, फाइनल में भी राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ ने राजकीय महिला डिग्री कॉलेज को 13 अंकों से हरा कर ट्रॉफी हासिल की। जबकि पुरुष वर्ग में राजकीय डिग्री कॉलेज बसोहली ने राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ को 02 अंकों से हराकर फाइनल ट्रॉफी जीती। जिसके बाद जिला स्तरीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता के विजेताओं और उपविजेताओं को प्रधानाचार्य ने विजेता और उपविजेता ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

इस मौके पर कॉलेज के फिजीकल डायरेक्टर डॉ. जेएस सूदन ने कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की उपलब्धियों से भी अवगत कराया। उन्होंने कॉलेज की विभिन्न आवश्यकताओं और खेल के बुनियादी ढांचे के विकास के बारे में भी उन्हें अवगत करवाया। इस दौरान कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर ने मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत करते हुए कॉलेज में आयोजित खेल गतिविधियों और कॉलेज द्वारा किए गए अन्य विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज का लगभग सभी खेल विधाओं में अग्रणी विजय का इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक वित्त उच्च शिक्षा ने राजकीय डिग्री कॉलेज के संकाय और भाग लेने वाली टीमों को अपने संबोधन में समाज में खेल को बढ़ावा देने के लिए एक घंटे की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कबड्डी के इस आयोजन में कॉलेज की भूमिका को भी सराहा। उन्होंने कहा कि सरकार देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी अपनी पूरी कोशिश कर रही है। जिसके लिए शिक्षा में खेलों को शामिल करने के लिए नीति बनाई है। उन्होंने कॉलेज की प्रधानाचार्य को आश्वस्त किया है कि कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. रोमिला गुलेरिया, प्रो. अनिरुद्ध शर्मा, प्रो. राज किरण संयोजक खेल बोर्ड, प्रो. जसविंदर सिंह प्रो. राकेश सिंह, , डॉ. अनुपमा अरोड़ा, डॉ. शुभ शर्मा, डॉ. रचना राज, प्रो. शिवानी कोतवाल, डॉ. अमिता दुआ, डॉ. सुमित दुबे, डॉ. दीपशिखा, प्रो सुरबी, डॉ. अर्चना भट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed