{"_id":"615609518ebc3e6264670494","slug":"kabaddi-competetion-kathua-news-jmu24479477","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ ने कबड्डी, हीरानगर ने फुटबॉल फाइनल जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ ने कबड्डी, हीरानगर ने फुटबॉल फाइनल जीता
विज्ञापन
खिलाड़ियों के साथ जिला उपायुक्त व खेल विभाग के अधिकारी।- संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। उपमंडल में वीरवार से अंतर जोन जिला स्तरीय अंडर-17 खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हो गया है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से शुरू हुए इस कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त राहुल यादव ने किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सुनील कुमार भी मौजूद रहे।
8 अक्तूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। 12 जोन के 398 खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। पहले दिन के कबड्डी सेमीफाइनल में हीरानगर की टीम का बरनोटी से मुकाबला हुआ। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल कठुआ और भड्डू के बीच खेला गया। फाइनल मैच में कठुआ की टीम ने हीरानगर को पटखनी देकर 14 अंकों से जीत हासिल की। वहीं, फुटबॉल का फाइनल मुकाबला कठुआ और हीरानगर के बीच खेला गया। इसमें हीरानगर की टीम ने 4-1 से कठुआ को हरा दिया।
कैरम अंडर-17 में भड्डू जोन की टीम ने बरनोटी की टीम को 2-1 से हराया। और, शतरंज में कठुआ की टीम ने बरनोटी को 4-0 से मात दी। वहीं, खो-खो में हीरानगर की टीम ने बरनोटी को 4 अंकों से पराजित किया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, फुटबॉल और कैरम प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में तैनात पूरे स्टाफ का टीकाकरण हो चुका है। और, कोरोना नियमों का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।

खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते जिला उपायुक्त राहुल यादव।- संवाद।- फोटो : KATHUA
विज्ञापन