फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Jyoti Academy defeated Garden of Children by two points in Kho-Kho

Kathua News: खो-खो में ज्योति एकेडमी ने गार्डन ऑफ चिल्ड्रन को दो अंकोंं से हराया

Tue, 22 Apr 2025 01:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 22 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Jyoti Academy defeated Garden of Children by two points in Kho-Kho
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से बिलावर के इनडोर स्टेडियम में इंटर जोनल खेल प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सोमवार को बिलावर के इनडोर स्टेडियम में इंटर जोनल खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 और अंडर-17 लड़कियों के खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और कुश्ती के मुकाबले खेले गए।

अंडर-14 लड़कियों के खो-खो मुकाबले में ज्योति एकेडमी की टीम ने गार्डन ऑफ चिल्ड्रन की टीम को दो अंकोंं से हराया। लड़कियों का अंडर-14 कबड्डी का मुकाबला मिडिल स्कूल डामवरा और हाई स्कूल देवल के बीच खेला गया जिसमें देवल की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को चार अंकों से हराया। वॉलीबॉल का मुकाबला हाई स्कूल बनहोड़ और मिडिल स्कूल माजरा के बीच खेला गया, जिसमें बनहोड़ की टीम ने दो सेटों से जीत हासिल की। बैडमिंटन के अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में ज्योति एकेडमी बनहोड़ ने परनाला की टीम को दो सेटों से शिकस्त दी। वहीं, कुश्ती के अंडर-14 लड़कियों के 48 किलोग्राम भार वर्ग में मिडिल स्कूल कोटी ने पहला, 40 किलोग्राम भारवर्ग में मिडिल स्कूल रिया टांडी और 33 किलो भारवर्ग में हाई स्कूल सुकराला देवी के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के इंचार्ज राजेंद्र सिंह जग्गी ने बताया कि 21 अप्रैल से शुरू हुई इंटर जोनल खेल प्रतियोगिता 26 अप्रैल तक जारी रहेगी। खेल प्रतियोगिता में सुशील कुमार और शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने रेफरी की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed