फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Juthana bridge work should be done on priority

प्राथमिकता पर किया जाए जुथाना पुल का काम

विज्ञापन
Juthana bridge work should be done on priority
कठुआ। जुथाना पुल के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर अंजाम दिया जाए। राशि दिए जाने के बाद भी यदि ठेकेदार काम नहीं कर रहा है तो एक महीने के भीतर ठेकेदार को बाहर का रास्ता दिखाया जाए और नए टेंडर करवाए जाएं। विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ठेकेदार या तो काम करें या फिर घर बैठें। यह दो टूक निर्देश डीसी कठुआ ने ब्लॉक दिवस की बैठक के दौरान दिए। उन्होंने इसी तरह से घाटी सुफैन मार्ग की प्रगति को लेकर भी साफ किया है कि यदि पीएमजीएसवाई की इस सड़क पर ठेकेदार काम नहीं कर रहा है तो उसके ठेके का आवंटन जल्द से जल्द रद्द कर काम करने वाले व्यक्ति को ठेका दिया जाए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में डीसी कठुआ ने जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों के साथ ब्लॉक दिवस की कठुआ में होने वाली मासिक बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान विभिन्न इलाकों से जनप्रतिनिधियों ने अपने अपनी समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं। पूर्व के ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में सामने रखे गए मुद्दों की समीक्षा की गई। सहार के सरपंच पोली सिंह ने खड्ड के दोनों ओर बसे दो दो गांव की उपजाऊ भूमि के कटाव को रोकने के लिए करेट डाले जाने की मांग रखी। खरोट के सरपंच मोहन सिंह ने आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर होने वाली बीमारियों की जानकारी उपलब्ध करवाए जाने की मांग रखी। लोगेट के सरपंच ने हाईवे पर अंडरपास की व्यवस्था किए जाने की मांग रखी। गोविंदसर के सामाजिक कार्यकर्ता शशि शर्मा ने तहसील कार्यालय कठुआ में पहुंचने वाले सैकड़ों लोगों के लिए बैठने और पंखे के इंतजाम किए जाने की मांग रखी। बीडीसी चेयरमैन बृजेश्वर सिंह ने जुथाना पुल के साथ-साथ पेयजल योजनाओं, घाटी सुफैन मार्ग आदि के संबंध में प्रशासन के समक्ष समस्या रखी। डीडीसी नगरी के सदस्य संदीप मजौत्रा ने नगरी इलाके की राशन समेत विभिन्न समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। उन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए लोगों को जागरूक किए जाने की मांग भी डीसी के समक्ष रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed