फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Judges, advocates and PLVs also practiced yoga

Kathua News: न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं व पीएलवी ने भी किया योग अभ्यास

Sat, 21 Jun 2025 07:33 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 21 Jun 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Judges, advocates and PLVs also practiced yoga
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं, कोर्ट कर्मचारियों और पैरा लीगल वालंटियर ने विभिन्न योग आसन किए। शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन और जिला सत्र न्यायाधीश जतिंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया।
डीएलएसए सचिव कामिया सिंह अंडोत्रा ने इसकी शुरुआत योग सत्रों की एक शृंखला के साथ की। इसमें प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों और चिकित्सा अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न आसनों और श्वास तकनीकों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा पैरा लीगल वालंटियरों ने आउटरीच कार्यक्रम के तहत वृद्धाश्रम, पलाश, परिशा, वन स्टॉप सेंटर, जिला जेल कठुआ सहित जिला के पुलिस स्टेशनों व चौकियों के अलावा विभिन्न कानूनी सहायता क्लीनिकों में योग सत्र करवाए गए।
विज्ञापन

--------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने योग से दिया नशा मुक्त भारत का संदेश

जिला समाज कल्याण विभाग ने नशा मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का संदेश दिया। कार्यक्रम में आयोजन नगरी में आयोजित किया गया। जिसमें युवा शक्ति सदस्यों ने संसाधन व्यक्तियों के रूप में भाग लेकर योग कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे की लत के गंभीर प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाई। इस मौके पर एक योग सत्र भी आयोजित किया। सत्र में प्रतिभागियों को बताया कि कैसे योग एक स्वस्थ और तनाव मुक्त जीवन जीने में मदद कर सकता है। उन्होंने प्रतिभागियों को नशीली दवाओं से दूर रहने और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग को दैनिक अभ्यास के रूप में अपनाने के सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed