फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   JK Apni Party opened a front in protest against the eviction of land

जमीन खाली कराए जाने के विरोध में जेके अपनी पार्टी ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
JK Apni Party opened a front in protest against the eviction of land
एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रर्दशन करते जेके अपनी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता। - संवाद। - फोटो : KATHUA
हीरानगर। सरकारी जमीनों को खाली कराने की कार्रवाई के खिलाफ जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को पार्टी के नेता व कई कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रदर्शन में विशेष तौर पर मौजूद प्रांतीय महासचिव एवं हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी कन्नव खजूरीया ने कहा सरकार माननीय कोर्ट के कंधे पर रखकर बंदूक चलाने का काम कर रही है। जिन लोगों ने 50 से 60 साल मेहनत कर जंगलों को आबाद किया और इन्हें खेती लायक बनाया, उनसे अब दो वक्त की रोटी का साधन छीना जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा अपनी पार्टी इन जमीनों को बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी। इसके साथ ही इस तरह के धरने प्रदर्शनों का सिलसिला भी जारी रहेगा, जब तक लोगों को इन जमीनों पर अधिकार नहीं मिलता तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। बेहतर होगा सरकार समय रहते सरकारी भूमि खाली कराने की प्रक्रिया पर रोक लगा दे अन्यथा हमें लोगों के साथ सड़कों पर उतरना पड़ा तो परहेज नहीं करेंगे। पूर्व विधायक प्रेमलाल ने कहा जब लोग इन जमीनों पर दिन रात मेहनत कर रहे थे, उस वक्त सरकार कहां थी। आज जब खून पसीना एक कर किसानों ने जमीनों को खेती लायक बनाया तो सरकार इनपर अपना हक जता रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा दिल्ली के किसान आंदोलन ने हमें सिखाया है कि एकजुट होकर सरकार की हर मनमर्जी को रोका जा सकता है। उन्हीं से प्रेरित होकर हमने भी आंदोलन शुरू कर दिया है और जब तक लोगों को अपना हक नहीं मिलता हम इसी तरह डटे रहेंगे। प्रदर्शन के बाद पार्टी के नेताओं ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में इकबाल मस्की, रण सिंह, कमर दीन, सुरजीत सिंह, देवराज, रामलाल, सुदर्शन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed