फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   JCB runs on illegal slums

Kathua News: भागथली औद्योगिक क्षेत्र में अवैध झुग्गियों पर चली जेसीबी, 15 कनाल भूमि कराई अतिक्रमणमुक्त

विज्ञापन
JCB runs on illegal slums
-प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को सरकारी भूमि पर दोबारा निर्माण न करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। रावी दरिया से सटे भागथली औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बल के साथ अवैध रूप से बनी कच्ची व पक्की झुग्गियों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। करीब 15 कनाल भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया है। अतिक्रमणकारियों को सरकारी भूमि पर दोबारा निर्माण न करने की चेतावनी दी गई है।

शनिवार को नायब तहसीलदार अश्फाक अहमद भट्ट के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के समक्ष निर्माणाधीन औद्योगिक इकाई के अधिकारियों ने निर्माण को अस्थायी बताकर कार्रवाई न करने का अनुरोध किया। लेकिन नायब तहसीलदार ने सीमेंटेड झुग्गियों को देख इसे अतिक्रमण का प्रयास बताया और निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। झुग्गियों में रहने वाले मजदूरों ने सामान निकाल लिया। सभी निर्माण को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाओ अभियान का जायजा लेने पहुंचे तहसीलदार डॉ. विक्रम कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त भूमि राजस्व रिकार्ड के अनुसार सरकारी है। इस पर निर्माण अवैध है। औद्योगिक इकाई के साथ की इस जमीन पर होने वाले अतिक्रमण की शिकायत आई थी। जिस पर नायब तहसीलदार को भेज लोगों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी थी। लेकिन इसके बाद यहां पक्के निर्माण होने लगे। इसके चलते कार्रवाई कर करीब 15 कनाल भूमि पर हुए निर्माण को हटा दिया है। जल्द विभाग अतिक्रमण करने का प्रयास करने वालों पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed