{"_id":"6850782f038debc5900f137c","slug":"jasrota-eleven-and-kalibari-junior-eleven-won-the-matches-kathua-news-c-201-1-knt1009-121100-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जसरोटा इलेवन और कालीबड़ी जूनियर इलेवन ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जसरोटा इलेवन और कालीबड़ी जूनियर इलेवन ने जीते मैच
Tue, 17 Jun 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे जंगलोट गांव के मैदान पर जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। देर रात होने वाले इन मुकाबला को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर उमड़ रहे हैं। जारी प्रतियोगिता में बीती रविवार की रात दो मुकाबले करवाए गए, जिसमें जसरोटा इलेवन और कालीबड़ी जूनियर इलेवन ने शानदार जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रंजीत इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 85 रन बनाए जबकि 86 रन का पीछा करने उतरी जसरोटा इलेवन की टीम ने नौ ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया।
दूसरे मुकाबले में करड़ो इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। कालीबड़ी जूनियर इलेवन टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 72 रन बनाए। 73 रन का पीछे करने उतरी करड़ो इलेवन की टीम 44 रन ही बना सकी। इसलिए कालीबड़ी जूनियर इलेवन की टीम ने 28 रनों से मैच जीत लिया।