फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   janta darwar

Kathua News: जनता दरबार में उठे बाढ़ से नुकसान और भूमि कटाव के मुद्दे

विज्ञापन
janta darwar
कठुआ। आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को जानने और उनका समाधान करने के लिए कठुआ के टाउन हॉल में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर सरकार की हॉस्पिटेलिटी एवं प्रोटोकॉल विभाग की आयुक्त सचिव रश्मि सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने उज्ज और तरनाह नाले में बाढ़ से होने वाले नुकसान और भूमि कटाव का मुद्दा उठाया। जनता दरबार में लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बंद पड़े पोर्टल को जल्द शुरू करने, किसानों को नि:शुल्क बिजली उपलब्ध करवाने, बीपीएल परिवारों को रियायती दर पर बिजली देने, युवाओं के लिए खेल मैदान, सड़कों की दशा सुधारने, मुखर्जी स्मारक में राष्ट्र ध्वज के समक्ष लगाए होर्डिंग हटाने व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने जैसी मांगों को रखा। वहीं, आयुक्त सचिव रश्मि सिंह ने लोगों के साथ संवाद में कहा कि आज उनके समक्ष उठाई गई समस्याओं में कुछ का समाधान जल्द किया जाएगा, जबकि कुछ समस्याएं ऐसी हैं, जो विकास से जुड़ी हैं, ऐसे मामलों में लोगों का पक्ष भी सरकार तक पहुंचाया जाएगा ताकि उनका भी समाधान हो पाए।
विज्ञापन

डीडीसी नगरी मजोत्रा ने जनता दरबार में उठाए मुद्दे
वीरवार को आयोजित जनता दरबार में नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य संदीप मजोत्रा ने हर साल उज्ज दरिया में आने वाली बाढ़ से होने वाले भूमि कटाव व किसानों के नुकसान का मुद्दा उठाते हुए दरिया के किनारों पर तटबंध बनाने के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के बंद पड़े पोर्टल को खोलकर बचे हुए बीपीएल परिवाराें को स्कीम का लाभ पहुंचाने और बढ़ती महंगाई को देखते हुए मिलने वाली सहायता राशि पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई। मढ़ीन ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य करण कुमार अत्री ने देश के अन्य राज्यों का हवाला देते हुए किसानों को पंपसेट के लिए निशुल्क बिजली प्रदान करने के साथ बीपीएल परिवारों के बिजली उपभोक्ताओं को रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर कठुआ विकास मंच के संरक्षक प्रो. राममूर्ति शर्मा ने कठुआ में बनी हाउसिंग कॉलोनी को सही मायने में विकसित करने, मंच के प्रधान सतपाल महाजन ने हटली मोड़ में बनने वाले फ्लाईओवर से होने वाली समस्या को देखते हुए रेलवे रोड पर जाने और आने के लिए सुलभ सड़क व्यवस्था करने और उपप्रधान परमजीत शर्मा ने राशन डिपो पर मिलने वाली राशन की व्यवस्था में सुधार करने की मांग रखी। वहीं वार्ड 14 के पार्षद भूपिंदर राज ने उनके वार्ड में बने नाले की दशा को सुधारने के साथ वहां गुजरने वाली जलशक्ति विभाग की पाइप लाइनों को व्यवस्थित रने की मांग की ताकि लोगों को स्वच्छ जलापूर्ति कर बीमारी से बचाया जा सके। सेवानिवृत्त एसपी सरदार खान ने सिडको द्वारा रावी दरिया से बेघर किए जा रहे लोगों का मुद्दा उठाया और उनके पुनर्वास की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उठाए मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करें अधिकारी : रश्मि सिंह
इस मौके पर रश्मि सिंह ने अधिकारियों को लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का निर्देश दिया। संबंधित विभागों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने संसाधनों का अधिकतम उपयोग करके सार्वजनिक महत्व के मुद्दों को हल करने में सार्वजनिक-अनुकूल दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता दरबार जमीनी स्तर से प्रत्यक्ष मूल्यांकन प्राप्त करने का एक मंच है, जो जनता और प्रशासन के बीच संचार अंतर को कम करता है। इस मौके पर उन्होंने डीसी राकेश मिन्हास, एडीडीसी कठुआ अंकुर महाजन के साथ वहां लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टाॅलों का निरीक्षण करते हुए लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed