फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Jandor 11 Won Raniya Memorial Cricket Tournament

Kathua News: जंडाेर इलेवन के नाम रही रानिया मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
Jandor 11 Won Raniya Memorial Cricket Tournament
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कठुआ। भेड़-बलोड़ में जारी रानिया मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता जंडाेर इलेवन के नाम रही। जंडोर ने फाइनल मुकाबले में महादेव इलेवन की टीम को 14 रनों से मात दी। इसके साथ ही रानिया क्रिकेट ग्राउंड में होने वाली प्रतियोगिता के 21 संस्करण का समापन हो गया।
सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीत कर जंडोर इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी। बल्लेबाजों ने निर्धारित 10 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। 103 रनों का पीछा करने उतरी महादेव इलेवन की टीम जंडोर इलेवन की कसी हुई गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के कारण खुलकर नहीं खेल पाई और अंतिम ओवर में दबाव बढ़ने के कारण जीत के जरूरी 18 रनों के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई। टीम को 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जंडोर की जीत की आधारशिला रखने वाले गेंदबाज जानू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने तीन विकेट हासिल किए। इसी टीम के खिलाड़ी देवा को मैन आफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान 108 रन बनाए और चार विकेट भी लिए।
विज्ञापन

विजेता और उपविजेता टीम के साथ प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वहीं, स्कूलों में पढ़ने वाले दस मेधावी छात्रों को भी रानिया मेमोरियल डेवलपमेंट थॉट संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed