{"_id":"67a13baf4b558c49e70d3a54","slug":"jammu-sports-meeting-kathua-news-c-10-lko1027-537771-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: प्रदेश में फुटबॉल को बढ़ावा देने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: प्रदेश में फुटबॉल को बढ़ावा देने पर चर्चा
विज्ञापन
स्पोर्ट्स काउंसिल के सविच के साथ डच फुटबॉल एसोसिएशन के प्रशिक्षक फोटो सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएनवीबी डच फुटबॉल एसोसिएशन के प्रशिक्षकों ने स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव से की मुलाकात
महिला फुटबॉल, कोच और रेफरी शिक्षा पर दिया जोर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के दौरे आए केएनवीबी डच फुटबॉल एसोसिएशन के प्रशिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र में खेल को मजबूत करने के उद्देश्य से चल रही पहलों पर चर्चा की गई।
इसमें लघु, मध्यम और दीर्घकालिक लक्ष्यों के लिए रणनीतिक रोडमैप पर ध्यान केंद्रित किया गया। महिला फुटबॉल, कोच और रेफरी शिक्षा, युवा विनिमय कार्यक्रम और ग्रामीण, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में खेल के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। क्षेत्र में फुटबॉल के बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के माध्यम से सहयोग को औपचारिक रूप देने की संभावना भी देखी गई।
जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने केएनवीबी डच फुटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से एक फरवरी से मिनी स्टेडियम परेड में पांच दिवसीय रिफ्रेशर फुटबॉल कोचिंग कोर्स का आयोजन किया है। इसमें 35 स्थानीय कोचों को केएनवीबी वर्ल्ड कोच प्रोग्राम में भाग लेने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
पदक जीतने पर भारोत्तोलकों को दी बधाई
जम्मू। ओडिशा के बरहामपुर में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर की महिला भारोत्तोलकों ने तीन पदक जीते हैं। इसके लिए स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।चैंपियनशिप आठ से 14 जनवरी तक चली थी। इसमें जम्मू-कश्मीर की शेरोन जेम्स ने 87+ किग्रा सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक, अकम कौर ने 87+ किग्रा जूनियर वर्ग में रजत और कौशिकी शर्मा ने 81+ किग्रा युवा वर्ग में कांस्य पदक जीता है। ब्यूरो