{"_id":"60aab4818ebc3ea39c3b160c","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-kathua-news-jmu235859243","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला कर लूटे 1.5 लाख और चांदी की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला कर लूटे 1.5 लाख और चांदी की चेन
विज्ञापन
कठुआ। रामकोट क्षेत्र में मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने पुलिस चौकी रामकोट में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित वसीम अकरम और रमन कुमार दोनों निवासी बरोटा ने बताया कि शनिवार देर शाम रामकोट क्षेत्र की केआल मस्जिद के पास स्थानीय परमेश, सुजल, सुमित, भारत भूषण और गोपी नाम के लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनसे 1 लाख 5 हजार रुपये और चांदी की चेन लूट ली। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
---------------------------------
पोल्ट्री फार्म में लगी आग
कठुआ। शहर से सटे गांव खोख्याल में पोल्ट्री फार्म में देर शाम अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने पहले आग को खुद बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू होता देख इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। मौके पर पहुंची फायर सर्विस ने मशक्कत से आग पर काबू पाया।
----------------------------------
कार और बाइक की टक्कर में दो घायल
कठुआ। नगरी क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास कार और बाइक के बीच टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। रविवार शाम को हुए हादसे में दोनों घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान 45 वर्षीय रघुवीर दास निवासी कोटपुन्नू और 43 वर्षीय राजकुमार निवासी वार्ड नंबर 6 नगरी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।