फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

गेहूं के दाने मुट्ठी में ले माथे पर लगाए, लिया धरती मां का आशीर्वाद

विज्ञापन
jammu kashmir news
हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर संघर्ष विराम के चलते 20 वर्षों बाद तारबंदी के आगे बोई गई गेहूं की कटाई का काम मंगलवार को शुरू हो गया। 20 वर्षों बाद अपने खेतों में की गई मेहनत का फल देखकर किसान भावुक हो गए। गेहूं के दाने मुट्ठी में लेकर माथे से लगाए और धरती मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

दिसंबर में कृषि विभाग की मदद से 35 किसानों ने यहां 141 हेक्टेयर पर गेहूं की बिजाई की। जिला उपायुक्त राहुल यादव ने इस कार्य की शुरुआत की और मंगलवार को भी उन्होंने मौके पर पहुंच फसल की कटाई का काम शुरू कराया। बीएसएफ के पहरे के बीच कंबाइन की मदद से फसल की कटाई की गई। पहले दिन करीब 900 क्विंटल गेहूं निकाली गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा, तारबंदी के आगे खेती के लिए प्रेरित हुए किसानों को हर संभव सहायता दी गई और सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राथमिकता पर दिया गया। आगे भी इसी तरह से यहां के किसानों को प्राथमिकता पर सहायता दी जाएगी। पहले यहां खेती न होने के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था, लेकिन अब अपने खेतों से निकली फसल को देखकर किसान खुश हैं। कुछ किसानों के सहयोग से यह शुरुआत की गई थी, लेकिन अगली बार तारबंदी की आगे की लगभग पूरी भूमि पर खेती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कृषि विभाग, बीएसएफ के प्रयासों से और किसानों के सहयोग से तारबंदी के आगे खेती करना संभव हो पाया है। इस बार 35 किसानों ने यहां खेती करने की पहल की, जिसके बाद अब बाकी किसान भी तारबंदी के आगे अपने खेतों में काम करने के लिए प्रेरित हुए हैं। किसानों ने डीसी, कृषि विभाग और बीएसएफ का आभार जताते कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। भविष्य में भी अगर इसी तरह से प्रशासन का सहयोग मिलता रहा तो सभी किसान अपने खेतों में काम जरूर करेंगे। मौके पर कृषि विभाग के जिला अधिकारी विजय उपाध्याय और बीएसएफ के अधिकारी मौजूद रहे।
-------
पाकिस्तान की गोलाबारी के बाद 2002 में बंद हुई थी खेती
तारबंदी के आगे पहले भी किसान खेती करते थे, लेकिन वर्ष 2002 में पाकिस्तान की ओर से यहां भारी गोलाबारी की गई, जिसके बाद किसानों ने यहां खेती करना छोड़ दिया था। किसानों को फिर से यहां खेती के लिए प्रेरित करने के लिए जिला प्रशासन को करीब एक वर्ष मशक्कत करनी पड़ी। कई बैठकें प्रशासन, बीएसएफ के अधिकारियों और लोगों के बीच हुईं। किसानों को यहां खेती के लिए बीज और खाद मुफ्त उपलब्ध कराने का वादा किया गया, जिसके बाद चक चंगा के 35 किसानों ने खेती करने के लिए अपने नाम दर्ज कराए। कृषि विभाग ने तारबंदी के आगे की जमीन को खेती लायक बनाया। किसानों ने खुद खेतों में जाकर गेहूं की बुआई की। यहां खेती करने के लिए आगे आए किसानों को कृषि विभाग की ओर से सब्सिडी पर ट्रैक्टर और अन्य उपकरण भी मुहैया कराए गए।
-----------------------------------------------------------------------
इस बार 1100 क्विंटल
गेहूं निकलने की उम्मीद
- अगली बार बढ़ाया जाएगा खेती का दायरा
जिला मुख्य कृषि अधिकारी विजय उपाध्याय ने बताया कि तारबंदी के आगे 12 सौ हेक्टेयर कुल जमीन है। शुरुआत में चक चंगा में 35 किसानों ने 141 हेक्टेयर भूमि पर खेती की है। जहां से कटाई के बाद पहले दिन करीब 900 क्विंटल गेहूं निकली है। यहां कुल 1100 क्विंटल गेहूं निकलने की उम्मीद है। मौसम अच्छा न होने के बावजूद यहां अच्छी पैदावार हुई है, जिससे अंदाजा है कि यह जमीन बेहद उपजाऊ है। अब यहां अगली फसल की तैयारी भी शुरू कर दी जाएगी और इस बार पांच गुना अधिक भूमि पर खेती करवाने का लक्ष्य है और आने वाले समय में तारबंदी के आगे की पूरी भूमि पर खेती करवाएंगे।

-------------------------------------------------------------------
किसानों के साथ साए की
तरह रहे बीएसएफ के जवान
आईबी पर संघर्ष विराम के चलते तारबंदी के आगे खेती संभव हो पाई, लेकिन इसमें बीएसएफ की अहम भूमिका रही। जीरो लाइन पर 20-20 फुट की दूरी पर बीएसएफ के जवान तैनात रहे और किसान बेखौफ होकर खेती करते रहे। खेती शुरू कराने से लेकर कटाई तक बीएसएफ के जवान किसानों के साथ साए की तरह रहे। बीएसएफ के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे किसानों को पूरी सुरक्षा देंगे और किसान बिना किसी डर के अपने खेतों में काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed