{"_id":"69dbf57020daa22e72028dec","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-130944-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हंसा-भुलारी सड़क बदहाल, जोखिम भरा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हंसा-भुलारी सड़क बदहाल, जोखिम भरा आवागमन
Mon, 13 Apr 2026 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय लोगों ने की मरम्मत की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। क्षेत्र की हंसा-भुलारी सड़क की हालत प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह पड़े गड्ढों, उखड़े हिस्सों और खराब स्थिति के कारण आवागमन जोखिम भरा बन गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं होने से स्थिति और बिगड़ गई है। खासकर बारिश के दिनों में यह सड़क और अधिक खतरनाक हो जाती है। इससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से इस सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। स्थानीय निवासी केवल कुमार ने बताया कि हालिया बारिशों के बाद सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह टूट चुकी है। इस सड़क पर 3,000 से अधिक लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। सड़क की खस्ताहालत के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क करीब दो साल पहले बनाई गई थी लेकिन इसकी माैजूदा स्थिति खराब होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। कुछ दिन पहले एक मिनी बस इस सड़क पर हादसे का शिकार होते-होते बची जिससे लोगों में डर का माहौल है।