फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: बारिश के कारण बनी-बसोहली मार्ग पर भूस्खलन, उफान पर नदी-नाले

Wed, 08 Apr 2026 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 08 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
बनी बसोहली मार्ग सतसर के पास प​स्सियां गिरने से हुआ ठपसंवाद
कठुआ और जम्मू से बनी की ओर जाने वाले यात्रियों को आई दिक्कतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बनी। बारिश के कारण बनी–बसोहली मार्ग पर सतासर के पास भूस्खलन हो गया। सड़क पर मलबा और पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई यात्रियों को बीच रास्ते में फंसकर मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर रहे।
यह सड़क बनी क्षेत्र को कठुआ–जम्मू से जोड़ने वाला एकमात्र प्रमुख मार्ग है। इसके बंद होने से पूरे इलाके का संपर्क प्रभावित हुआ है और लोगों की आवाजाही पूरी तरह थम गई है। खासकर शाम के समय कठुआ और जम्मू से बनी की ओर आने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री मोहम्मद शरीफ ने बताया कि काफी मुश्किल से हमने पैदल इस क्षेत्र को पार किया। ऊपर से लगातार पत्थर गिरते रहे और तेज बारिश से जान का खतरा बना रहा। इसके बाद दूसरी तरफ निजी वाहन के सहारे किसी तरह बनी पहुंचा। बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण पहाड़ियों से पत्थर और मलबा लगातार गिर रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए सड़क पर यात्रा करना जोखिम भरा है। यात्रियों से अपील है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और यदि अत्यंत आवश्यक हो तो पूरी सावधानी बरतें। मौसम की स्थिति पर नजर रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौसम साफ होते ही मशीनरी की मदद से सड़क से मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा। फिलहाल टीमें मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed