फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: ईएसआईसी के मेडिकल कैंप में 50 कामगारों की स्वास्थ्य जांच, तीन में मधुमेह की पुष्टि

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की डिस्पेंसरी-कम-ब्रांच ऑफिस कठुआ की ओर से भागथली के मैसर्स ज्यूपिटर एल्युमिनियम औद्योगिक इकाई में स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। शिविर में कामगारों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ बीमारियों से बचाव और ईएसआईसी योजना के तहत मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


शिविर में राज्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ सडोत्रा की मौजूदगी में ईएसआईसी के मेडिकल एवं फील्ड स्टाफ ने कामगारों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान कीं। करीब 50 कामगारों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। डीसीबीओ की प्रभारी डॉ. रूपाली पंडोत्रा ने कामगारों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार मरीजों को बेसिक जांच, स्वास्थ्य संबंधी सलाह और दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। स्वास्थ्य जांच के दौरान तीन कामगारों में मधुमेह की पहचान हुई। चिकित्सकों ने उन्हें आगे आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी। इस दौरान प्रतिभागियों के लिए एक जागरूकता सत्र में उन्हें बीमारी से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली, व्यक्तिगत स्वच्छता और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच और बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस दौरान डीसीबीओ के शाखा प्रबंधक सुमित डींगरा ने कामगारों को ईएसआईसी योजना के तहत उपलब्ध चिकित्सा, नकद तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभों की जानकारी दी। सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों तिलक राज और रिंकू थापा ने भी कामगारों को योजना के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराया। राज्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ ने कामगारों से समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने, निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कामगारों को ईएसआईसी के तहत उपलब्ध स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed