{"_id":"69b5b7f4b97dc455a108983c","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-130003-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए सहायक उपकरण
Sun, 15 Mar 2026 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। समाज कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में इलाके के वरिष्ठ नागरिकों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किेए गए। यह कार्यक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से किया गया। इसमें विधायक विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की देखरेख उप मंडल अधिकारी हीरानगर फुलैल सिंह के मार्गदर्शन में की गई। कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए, जिनका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की गतिशीलता बढ़ाना और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। वितरित किए गए उपकरणों में हियरिंग एड, वॉकिंग स्टिक, व्हीलचेयर, घुटना सपोर्ट (नी-ब्रेस), लम्बो-सेक्रल बेल्ट, सर्वाइकल कॉलर, कुशन सहित अन्य सहायक उपकरण शामिल थे। विधायक विजय कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं उम्र से संबंधित शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे वरिष्ठ नागरिकों को सहारा प्रदान करती हैं और उन्हें सम्मानपूर्वक व आत्मनिर्भर जीवन जीने में मदद करती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग, विशेषकर बुजुर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम का आयोजन तहसील समाज कल्याण अधिकारी हीरानगर द्वारा किया गया। इस मौके पर उपमंडल स्तर के अधिकारियों के अलावा व्याख्याता कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन