{"_id":"69a72f6a25214241fb071fe5","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-129676-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एंटी ड्रग यूनिट ने मानके तालाब क्षेत्र में दबिश दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एंटी ड्रग यूनिट ने मानके तालाब क्षेत्र में दबिश दी
Wed, 04 Mar 2026 12:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर से सटे मानके तालाब इलाके में मंगलवार को एंटी ड्रग यूनिट की टीम ने नशा तस्करी की सूचना पर दबिश दी। पुलिस को इलाके में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त की सूचना मिली थी जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने मौके पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक से पूछताछ की जिसके बाद एक घर में दबिश दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मौके पर मौजूद एक व्यक्ति से टीम ने नशीला पदार्थ बरामद किया हालांकि सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को देखकर स्थानीय महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
विरोध का फायदा उठाकर व्यक्ति मौके से फरार हो गया। देर रात तक टीमें आरोपी की तलाश में जुटी रहीं। आरोपी एक पुलिसकर्मी बताया जा रहा है।