फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में तानिया राजपूत विजेता

Sun, 01 Mar 2026 01:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 01 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित किया 
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर करवाई पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर एक पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शनिवार को सतत विकास के लिए विज्ञान : ग्रीन केमिस्ट्री और पर्यावरण को बढ़ावा विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कुल 59 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें तानिया राजपूत ने प्रथम स्थान, सानिया बिलावरिया ने दूसरा और अंजली हंसा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह प्रतियोगिता महान वैज्ञानिक सीवी रमन की वैज्ञानिक उपलब्धियों खासकर रमन प्रभाव पर आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. मनोहर लाल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शोध-आधारित और नवाचारी विचारों को पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। अधिकांश पोस्टरों में ग्रीन केमिस्ट्री के बारह सिद्धांतों को प्रमुखता दी गई। इसमें एटम इकोनॉमी, पर्यावरण अनुकूल संश्लेषण और अपशिष्ट न्यूनकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। विद्यार्थियों ने क्रैडल-टू-क्रैडल रणनीति को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जिसमें उत्पादों के सतत जीवन चक्र पर बल दिया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों एवं रसायनविद डॉ. राम मूर्ति शर्मा, डॉ. मोहन सिंह पठानिया और प्रो. सुमनेश जसरोटिया ने किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का आयोजन रसायन विज्ञान विभाग की आयोजन समिति, जिसमें प्रो. राकेश सिंह (विभागाध्यक्ष), प्रो. जगदीश कुमार, डॉ. केहर सिंह, प्रो. राज कुमारी, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. चंदन शर्मा और प्रो. संजय चौधरी की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed