फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: नगरी इलाके में रात के समय लूटपाट करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। नगरी क्षेत्र में रात के समय अकेली खुली दुकानों को निशाना बनाकर लूटपाट और मारपीट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पकड़कर पुलिस ने सलाखों के पीछे डाल दिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने बीते 30 जनवरी की रात अंधेरे का फायदा उठाकर एक महिला से लूटपाट की और उसके साथ मारपीट की थी। वहीं, 31 जनवरी की रात को एरवां मोड़ पर स्थित एक दुकान में घुसकर उसने दुकानदार पर हमला कर नकदी और अन्य सामान लूट लिया था। लगातार हो रही इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। इसके बाद इसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने एक फरवरी को मार्ग बंद कर कड़ा रोष व्यक्त किया था। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की और तकनीकी व सूचना तंत्र की मदद से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान दविंद्र कुमार पुत्र संतोख राज निवासी दराला नगरी के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी से वारदातों के लेकर पूछताछ की जा रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि उसके पीछे कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन लगातार वारदातों के चलते पूरे इलाके में दहशत का माहौल था। इसको लेकर कई स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठाए थे। प्रदर्शनकारी दुकानदारों को पुलिस ने आश्वासन दिया था कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। वहीं, आरोपी के पकडे जाने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed